कशिश करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
ब्यावर|शहर कीभंवरलाल गोठी स्कूल की छात्रा कशिश अग्रवाल को राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में शामिल किया गया है। स्कूल के कोच गौतम चौहान ने बताया कि अजमेर जिले से राजस्थान में लगभग 15 सालों के बाद छात्रा वर्ग से राज्य का प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। कक्षा 8 की छात्रा कशिश ने 14 वर्ष वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। कशिश दिसंबर 2014 में दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। अध्यक्ष पारस मल कांस्टिया, सचिव नरेंद्र पारख, प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार सिंघवी, प्रचार्य अनिल शर्मा, उपाचार्य धमेंद्र शर्मा, सुनीता चौधरी ने हर्ष व्यक्त किया।