पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरागाह पर अतिक्रमण कहां चराएंगे पशु?

चरागाह पर अतिक्रमण कहां चराएंगे पशु?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीओ के आदेशों की अवहेलना

मोलकियाग्राम पंचायत के ग्राम कोहडा के ग्रामीणों ने मंगलवार को नगर पालिका में भामाशाह योजना शिविर का अवलोकन करने आए जिला कलेक्टर भवानीसिंह देथा से मुलाकात कर गांव की चरागाह भूमि को अतिक्रमियों से मुक्त कराने की मांग की। कोहडा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को बताया कि कुछ लोगों द्वारा चरागाह भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इस बारे में कोहडा के ग्रामीणों ने बताया कि कोहडा ग्राम की तीन सौ बीघा चरागाह भूमि पर बरसो से कोहडा सहित आस पास गांव के पशु चरा रहे हैं। इस भूमि पर गत दिनों से कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर से हकाई कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस को लेकर गांव के पशुओं के चरने की समस्या हो गई है। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उपखंड अधिकारी केके गोयल से बात की। जब इस बात कि उन्हें जानकारी मिली कि गांव की चरागाह भूमि को निरस्त कर बीसलपुर विस्थापितों को आवंटित कर दी है। तो उन्होंने उपखंड अधिकारी को फाइल की जांच करने की कहा तथा दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि वह शीघ्र ही मौके का मुआयना करेंगे तथा ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को तथाकथित चरागाह भूमि पर फिलहाल पशुओं को चराने की छूट दे दी है तथा उपखंड अधिकारी को कहा है कि पशु चराने में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए इसका ध्यान रखा जाए। जिला कलेक्टर से मिलने वालों में कोहडा ग्राम के हगामीलाल रेगर, वार्ड पंच रामदेव रेगर, मूलचंद माली, जगदीश गुर्जर, रामकरण तेली, कालू मीणा, रामनारायण वैष्णव, नंदा तेली, हजारी बागरिया, मुन्ना कालबेलिया आदि उपस्थित थे।

केकड़ी. जिलाकलक्टर को पीडा बताते हुए कोहडा के ग्रामीण।