- Hindi News
- सेंदड़ा से अगवा बालिका से सामूहिक दुष्कर्म
सेंदड़ा से अगवा बालिका से सामूहिक दुष्कर्म
समीपवर्तीसेंदड़ा थाना क्षेत्र की बालिका से ब्यावर की होटल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
आरोप है कि आरोपियों ने बालिका को 20 और 21 सितंबर की रात को ब्यावर की एक होटल में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार देर रात आरोपी पीड़िता को ब्यावर रेलवे स्टेशन पर छोडकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ पॉस्काे एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने शिकायत दी कि 20 सितंबर को जब उसकी पुत्री घर पर अकेली थी तो मौका पाकर सुक्खा पुत्र कालू, सुक्खा पुत्र मेवा और पिंटू पुत्र भंवरू उसे घर से उठा ले गए। आरोपी उसे ब्यावर ले गए जहां एक होटल में उसे दो दिन बंधक बना कर रखा और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे ब्यावर रेलवे स्टेशन पर छाेड कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच जैतारण वृत्ताधिकारी वीर सिंह शेखावत कर रहे हैं। मंगलवार तक पुलिस मामले में किसी अारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।