पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरड़िया में भजन संध्या 29 को

सुरड़िया में भजन संध्या 29 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरड़ियाग्राम पंचायत में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में 29 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 30 सितम्बर को मेला भरेगा। मेला अायोजक एवं संयोजक जवाजा पंचायत समित के प्रधान किशन महाराज ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रात्रि जागरण मेले में लाइट पानी की समुचित व्यवस्था की जाएंगी। भजन संध्या में राजस्थानी भजन गायक धूलसिंह कडीवाल सीताराम ब्यावर, गिरधारी महाराज मेवाड़, सूरदास सोहन महाराज आदि भजन गायक आएंगे। मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कबड्‌डी में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।