पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोशाला समिति की बैठक में हंगामा

गोशाला समिति की बैठक में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| गोशालातिजारती चेंबरान सर्राफान की गुरुवार को गोशाला परिसर में प्रबंध समिति की बैठक में हंगामा हो गया।

समिति अध्यक्ष नौरतमल माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक शुरू होने पर गत बैठक की कार्रवाई को अवैध बताते हुए कुछ लोग बैठक छोड़ कर चले गए। अध्यक्ष नौरतमल के नेतृत्व में सदस्यों ने इसके लिए उपाध्यक्ष जंवरीलाल सिसोदिया मंत्री लक्ष्मीचंद भंडारी की आलोचना की। बाद में दस नए सदस्य बनाने की अनुमति दी गई। साथ ही संस्था के पंजीकृत दस्तावेज संस्था के फतेहपुरिया चौपड़ के कार्यालय पर नहीं रखने पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।