असु चंड मेले पर निकली शोभायात्रा
कृष्णामोहल्ला स्थित झूलेलाल मंदिर में गुरुवार को असु चंड मेले के तहत गुरुवार शाम शोभायात्रा निकली। शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या अायोजित की जाएगी। शोभायात्रा कृष्णा मोहल्ला से शुरू होकर नगर परिषद मार्ग, अजमेरी गेट, पांच बत्ती, पाली बाजार, चांगगेट होकर पुन: मंदिर पहुंची। कार्यक्रम में श्रीनाथजी दर्शन, सांई बाबा, राम दरबार, माता का दरबार, शिव परिवार की झांकी भी सजाई गई।
इससे पूर्व खंडेलवाल पंचायत भवन में आम भंडारा हुआ। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांधी धाम के कलाकार परमानंद प्यासी की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले में नरेश कुमार, मनु भाई, विष्णु भाई, किशन भाटिया, सुंदर पंजवानी, नरेंद्र जेसवानी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग दिया।
ब्यावर. असुचंदपर गुरुवार को शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।