- Hindi News
- शोभायात्रा में गूंजे महर्षि दयानंद के संदेश
शोभायात्रा में गूंजे महर्षि दयानंद के संदेश
आर्यसमाज ब्यावर के 92वें वार्षिकोत्सव का आगाज शुक्रवार सुबह देवयज्ञ के साथ हुआ। नई दिल्ली से पधारे वैदिक विद्वान स्वामी प्रणावानंद सरस्वती आर्य समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इसके पश्चात आर्य समाज मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। संयोजक हरिदेव आर्य महेश मालू ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर आर्य समाज मंदिर से रवाना किया।
आर्य समाज के सदस्यों समेत दयानंद आर्य बालिका महाविद्यालय, श्री गोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय दयानंद बाल मंदिर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में ओउम् की ध्वजाएं लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती के प्रयासों काे नारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। छूआछूत मिटाने..., नारी सम्मान दिलाने..., गो के प्राण बचाने..., पाखंड का गढ ढ़हाने..., वैदिक नाद बजाने..., सोया देश जगाने..., बिछुड़े गले लगाने..., ऋषि दयानंद आए थे... जैसे घोष से जयघोष लगाए। उपमंत्री अभयदेव आर्य वैभव तोषनीवाल ने बताया कि शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर शाहपुरा मोहल्ला, चमन चौराहा, चांगगेट, श्रद्धानंद बाजार, लोहरान चौपड़, सरावगी मोहल्ला, सुभाष चौक, फतेहरिया चौपड़, एकता सर्किल, सुनारान चौपड़, तेलियान चौपड़, मालियान चौपड़, सनातन स्कूल मार्ग होते हुए पुन: आर्य समाज मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में प्रधान ओमप्रकाश काबरा, उपप्रधान हरिनारायण मालानी, इंद्रदेव आर्य, मंत्री सत्यनारायण झंवर, सत्यनारायण मालानी, हरिदेव आर्य, ओम मुनि, महेश मालू, भूदेव आर्य, अभयदेव आर्य, राजेंद्र काबरा, वैभव तोषनीवाल, संजय बहेती, जयनारायण हेड़ा, बृजेश मालू, रामेश्वर भूतड़ा, विष्णुदेव आर्य, कैलाशचंद छीपा, सीताराम भूतड़ा, दीवान सिंह आर्य, सूर्यकांत चौधरी, विनोद वैदी, लालचंद हेड़ा, भगवान चौहान, महेशचंद कांकाणी, अशोक सोनी, महेश गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, अजय शर्मा, कैलाश यादव, हेमेंद्र सोनी, भंवरलाल आर्य, मुनिदेव आर्य, विशाल काबरा, सुनील बाहेती, कपिल धूत, तरूण धूत, विजय काबरा, राधेश्याम हेड़ा, हरनारायण हेड़ा, पंडित अमर सिंह, लोकेश धूत, सुखदेव आर्य, ओमप्रकाश नवाल, देवीशंकर भूतड़ा, महेंद्र भूतड़ा, अतुल नवाल, चंपादेवी तोषनीवाल, तारा-आभा धूत, शारदा धूत, सुशीला सुलेखा काबरा, मोनिका तोषनीवाल, डॉ. सुलक्ष्मी, प्रीति शर्मा, राजेंद्र झंवर, नंदकिशोर भूतड़ा