पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के हौसले को देख भाग गया पैंथर

महिला के हौसले को देख भाग गया पैंथर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालातोंकी बेर निवासी एक महिला बदामी देवी ने अपने हौसले से पैंथर को भागने को मजबूर कर दिया। हालात ऐसे थे कि मौत सामने खड़ी थी, इसके बावजूद महिला पैंथर से भिड़ गई। महिला की हिम्मत के आगे पैंथर भाग खड़ा हुआ। जख्मी हालत में उसे टॉडगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे ग्राम मालातों की बेर निवासी बदामी देवी (38) प|ी नारायण सिंह दुधालेश्वर के जंगलों में लकड़ियां लेने गई थी। इसी दौरान उस पर एक पैंथर ने पीछ़े से हमला बोल दिया। पैंथर को सामने देख एक बार तो बदामी घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और पैंथर की गर्दन को कसकर पकड़ लिया।

शेष| पेज 5

,मदद के लिए भी चिल्लाने लगी। करीब आधे घंटे तक दोनों में संषर्घ चला, लेकिन बदामी ने पैंथर की गर्दन को नहीं छोड़ा। इस बीच उसकी आवाज सुनकर चरवाहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने से सहमा पैंथर जंगल की तरफ भाग छूटा। घायल बदामी देवी को चरवाहों ने टॉडगढ़ राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

इस बीच देर रात पता चला कि पैंथर ने टॉडगढ़ इलाके के दुधालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पर भी हमला कर दिया।

मालातों की बेर निवासी बदामी देवी दिन में लकड़ी लेने जंगल में गई थी। इस दौरान पैंथर ने उस पर हमला बोल दिया। बदामी देवी ने बहादुरी से उसका सामना किया। हमले में वह घायल हो गई उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कार्यवाहक थाना प्रभारी, जेठा सिंह, टॉडगढ़