पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह कार्ययोजना के शिविर 29 से

भामाशाह कार्ययोजना के शिविर 29 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर.केंद्र सरकारकी महत्वाकांक्षी भामाशाह कार्य योजना के तहत वार्ड नंबर 14, 15 और 16 के नागरिकों के हितार्थ नामांकन शिविर 29 और 30 सितंबर को लगाया जाएगा। शिविर प्रभारी एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि वार्ड नंबर 14 के लिए 29 और 30 सितंबर को वार्ड नंबर 15 के लिए तथा 1 और 4 अक्टूबर को शिविर आयोजित होगा। शिविर प्रभारी नगर परिषद आयुक्त ने नागरिकों को अपने पूरे परिवारों एवं संपूर्ण मूल दस्तावेजों सहित शिविर स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

वार्ड13 में बनाए कार्ड

शिविरप्रभारी अधिकारी उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद और नगर परिषद आयुक्त शशि कांत शर्मा ने बताया कि शनिवार को राठी पवेलियन सुभाष उद्यान में आयोजित भामाशाह शिविर में वार्ड नंबर 13 के नागरिकों के भामाशाह कार्ड बनाए गए। शिविर में राजस्व विभाग, नगर परिषद, महिला बाल एवं विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।