निखरने लगा शहर का स्वरूप
स्वच्छभारत, निर्मल भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार के निर्देश पर देश भर में चलाए जा रहे महा स्वच्छता अभियान का असर सामने आने लगा है। कुछ दिनों से लगातार चल रहे सफाई अभियान से अब शहर का स्वरूप भी निखर कर सामने लगा है। राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक एलआर मीणा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक मीणा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा के निर्देशानुसार यह सफाई अभियान अजमेर मंडल के सभी स्टेशनों पर 02 अक्टूबर तक चलेगा। महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को रेलवे द्वारा महा स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जिसके अंतर्गत अभियान चलाकर सभी स्टेशनों, रेल परिसरों, रेल कारखानों, रेलवे अस्पतालों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों आदि में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सरकार गैर सरकारी संस्थाओं, छात्रों आमजन की सहभागिता श्रमदान के द्वारा साफ सफाई की जायेगी। इसी के तहत शनिवार को रेलवे लाइन नंबर 5 पर श्रमदान कर साफ सफाई की गई। शनिवार को श्रमदान में रेलवे कर्मचारी एमआर मीणा, एमके गाेयल, नरेश कुमार शर्मा, सचिन कुमार, मनोज तायल, प्रेम चंद परिहार, राजेश कुमार शर्मा, किशन सिंह चौैहान एवं अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल थे।
आजसे शौचालय स्वच्छता दिवस: स्वच्छभारत सप्ताह के तहत रविवार को शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जाएगी। सार्वजनिक शौचालयों के साथ ही सार्वजनिक पेशाबघर की सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा। नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी ने बताया कि शनिवार को भगत चौराहा, चांदमल मोदी पुस्तकालय और नगर परिषद के सामने से स्टेशन रोड तक के मेगा हाइवे के दोनों साइडों की सफाई की जाएगी।
स्कूलमें भी मनाया स्वच्छता सप्ताह...
समीपवर्तीराजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बड़ीपोल में शनिवार को स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य भगवत सिंह ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के तहत कक्षा कक्षों की सफाई, शाला के शौचालयों , खेल मैदान , पानी की टंकी और रसोई घर की सफाई की जाएगी। प्रभारी हीरा राम मेघवाल ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के दौरान अच्छा कार्य करने वाले छात्र छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।
जागरूकतारैली निकाली
राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा मोहल्ला में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली