बच्चों ने निकाली रैली
ब्यावर. राजकीयमाध्यमिक विद्यालय सूरजपुरा में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक कुंदनमल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों ने चित्रकला, पेंटिंग कार्यक्रम में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। अध्यक्षता सत्यप्रकाश शुक्ला, पुस्तकालय प्रभारी रामेश्वर लाल माली नंदकिशोर बालोटिया ने भी संबोधित किया।