पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर.श्री अग्रसेनजयंती महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह की शुरुआत महाराजा महाराजा अग्रसेन के प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर अग्रसेन विद्यापीठ एवं विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रचार मंत्री नवीन गर्ग ने बताया कि समारोह में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, होलिया में उड़े रे गुलाल..., मां तुझे सलाम... समेत अनेक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत हवन में बैठने वाले राजेंद्र एन अग्रवाल को माला शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश अरड़का थे। समारोह में संयोजक अजय कुमार सर्राफ, सहसंयोजक नरेश मित्तल, अमित बंसल, पवन रायपुरिया, सीमा गुप्ता, डॉ. राधेश्याम डाणी, कमल मुरारका, आर.सी. गोयल, डॉ. नमिता जालान, ओमप्रकाश गोयल, महेंद्र सलेमाबादी, निर्मल बंसल, अनिल सर्राफ, श्रवण बंसल, टीकम चंद गोयल, शैलेंद्र गुप्ता, ललित अग्रवाल, रामबाबू सिंहल, नितेश गोयल, रामनारायण डाणी, सुनिल जिंदल, नितेश गर्ग, रोशन बादशाह समेत अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।

संचालन डॉ. राधेश्याम डाणी ने किया।

ब्यावर. श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।

ब्यावर. श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान करते समाज के पदाधिकारी।