पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाना बनाते समय झुलसी विवाहिता

खाना बनाते समय झुलसी विवाहिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. समीपवर्तीग्राम सबलपुरा निवासी एक महिला को परिजनों ने देर रात गंभीर रूप झुलसी हुई अवस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रैफर कर दिया गया।

रायपुर थाना पुलिस के अनुसार सबलपुरा निवासी गीता(30) प|ी रमेश को शुक्रवार रात परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में रायपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे ब्यावर राजकीय अमृतकौर अस्पताल रैफर कर दिया गया। ब्यावर में स्थिति गंभीर होने के कारण उसे अजमेर रैफर कर दिया गया।

रायपुर थाना पुलिस के अनुसार पीडिता ने दिए बयानों में बताया कि वह स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान केरोसीन का डिब्बा उस पर गिर गया। जिस कारण उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। आग के कारण गीता 90 प्रतिशत झुलस गई। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।