पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
ब्यावर. शादीका झांसा देकर दो साल तक देह शोषण करने के मामले में पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी से मिल कर आरोपियों पर राजीनामे का दबाव डालने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों की ओर उसे ना सिर्फ जाने से मारने की धमकी मिल रही है बल्कि उसे एसिड अटैक की धमकी भी मिल रही है।
पीड़िता ने बताया कि उसने गत 5 सितंबर को न्यायालय में इस्तगासा पेश कर रोहन डोभाल पर शादी का झांसा देकर देह शोषण करने और आरोपी की मां रेनू डोभाल पर भी आरोप लगाया कि उसने इस कृत्य में अपने बेटे का साथ दिया। पीड़िता इस संबंध में शनिवार को डिप्टी घनश्याम शर्मा से भी मुलाकात की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों की ओर से शहर के कई लोगों के मार्फत उस पर राजीनामे का दबाव डाला जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उस पर पीड़िता के समाज के लोगों द्वारा रुपए की पेशकश की गई और शादी करवाने का आश्वासन दिया गया। उसके मना करने पर के बाद कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोका और धमकी दी। उसका आरोप है के युवकों ने उसे केस वापस नहीं लेने पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी। पीडिता ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर को भी आरोपियों रेनू डोभाल और आरोपी रोहन डोभाल के पिता राजेंद्र डोभाल ने उसे थाने के बाहर रोका और धमकी दी कि या तो केस वापस ले ले नहीं तो तू ही पछताएगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे ब्लेक मेलिंग और अपहरण के मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। एसपी और डिप्टी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।