- Hindi News
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
कांग्रेसजिला प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्य करें। जिससे परिषद चुनाव में जीत के बाद ब्यावर में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बन सके। वे रविवार को डाक बंगले में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूआत कर रहे थे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. एससी जैन की अध्यक्षता और प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। जिला प्रभारी सिंह ने सदस्यता फीस 100 रुपए से घटाकर महज 5 रुपए करने की घोषणा की। विधानसभा कांग्रेस प्रभारी मनोज चौहान ने इस घोषणा पर हर्ष जताया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पदाधिकारी का चुनाव लड़ने के लिए 100 रुपए शुल्क था। प्रदेश संगठन के इस निर्णय बाद अब कार्यकर्ता या पदाधिकारी सभी से महज 5 रुपए शुल्क वसूला जाएगा। सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत जयपुर में पिछले दिनों शुरू हुई थी। कांग्रेस जिला प्रभारी सिंह ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक हजार सदस्य बनाएं।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मनोज चौहान, पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, परिषद के निलंबित सभापति मुकेश मौर्य, राजेंद्र ओस्तवाल, चंद्रकांता मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष शाहिद खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नूतन गहलोत, उस्मान मिस्त्री, घनश्याम बल्दुआ, मेघराज बोहरा, मोहन खत्री, देवकरण शर्मा, प्रमोद सांखला, अभिषेक सिंह, शांति डाबला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. जैन ने सभी का आभार जताते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम में कमला दग्दी, रामनिवास सेन, गोपाल प्रजापत, सुरेंद्र यादव, गंगा रावत समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
ब्यावर. कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अिभयान के शुभारंभ पर मौजूद कार्यकर्ता।