- Hindi News
- प्रसूताएं बोलीं, िबना पैसे के नहीं होता इलाज
प्रसूताएं बोलीं, िबना पैसे के नहीं होता इलाज
राजकीयअमृतकौर अस्पताल में प्रसूताओं के इलाज में लापरवाही की लगातार कई शिकायतें सामने आने पर विधायक शंकर सिंह रावत ने रविवार को गायनिक विभाग का आकस्मिक दौरा किया। विधायक ने गायनिक विभाग में करीब दो घंटे बिताए।
पोस्ट गायनिक वार्ड में भर्ती सभी प्रसूताओं परिजन से रू-ब-रू हुए। प्रसूताओं ने विधायक को लेबर रूम में डिलिवरी के दौरान सुविधा शुल्क के नाम पर रुपए वसूलने और निशुल्क जांच के बावजूद सोनोग्राफी बाहर से करवाने के लिए दबाव बनाने जैसी कई शिकायतें की। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने स्टाफ की बैठक में कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमओ डॉ.प्रमोद पोरवाल, पोस्ट गायनिक प्रभारी डॉ.उर्मिला पोरवाल, नर्सिंग अधीक्षक आरपी वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
अबशिकायत आई तो होगी कार्रवाई
विधायकशंकर सिंह रावत ने प्रसूता परिजन से सुविधा शुल्क के नाम पर रुपए वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन समेत स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों से पैसा लेना बंद करो वरना सबको यहां से जाना पड़ेगा। अबकी बार शिकायत मिली तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।
जांच के लिए बनाई जाएगी कमेटी
^प्रसूताओंसे पैसे लेने के मामले में अफसरोंे के निर्देशानुसार दो डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमएलए के निरीक्षण के दौरान सफाई में जो कमियां मिली है उस पर जल्द कदम उठाए जाएंगे। 2 अक्टूबर से पहले प्रसूति विभाग को भी पूर्णतया स्वच्छ बनाया जाएगा। डॉ.प्रमोद पोरवाल, पीएमओअमृतकौर अस्पताल
^अस्पताल में अनियमितता की शिकायतें लगातार मिल रही थी। मरीजों के ईलाज को लेकर सरकार गंभीर है। अस्पताल के निरीक्षण में पैसे लेने की शिकायतें भी मिली, जिन्हें गंभीरता से लिया गया। पुर्नावृत्ति को रोकने के लिए अस्पताल प्रबंधन समेत सभी स्टाफ को चेतावनी दी गई है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी डाइरेक्शन दिए गए। अब दोबारा शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। शंकरसिंहरावत, विधायक,ब्यावर।
साहब! मेरी भी सुन लो
भास्कर ने चलाई थी मुहिम
ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में रविवार को प्रसूताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते विधायक शंकर सिंह रावत।