प्रजापति अध्यक्ष और सांखला बने सचिव
ब्यावर| ब्यावरफोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक जैन स्टूडियो पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष कार्यकारिणी के चुनाव किया गया। कार्यकारिणी में गोविंद प्रजापति पूनम स्टूडियो को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में सुरेंद्र मारोठिया को संरक्षक, राजकुमार अरोड़ा को उपाध्यक्ष, लखन सांखला को सचिव, गोपाल सांखला सहसचिव, दिनेश जैन को कोषाध्यक्ष, राकेश झांकल को प्रचार मंत्री, देवेंद्र चौहान को संगठन मंत्री चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी में अजीत शर्मा को कार्यक्रम संयोजक तथा श्याम अग्रवाल, प्रदीप गहलोत, नवीन गर्ग राजू शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस मौके पर सज्जन भाटी, राजन मयंक, शमशेर काठात, विष्णु, इंद्र जैन, संदीप समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।