पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मास्टर माइंड पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्त में आए युवकों ने शहर में दो ट्रैक्टर समेत कई बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में शहर में हुई चोरियों की अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।

सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाल के दिनों में शहर से बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। शनिवार रात को हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल को सूचना मिली की रीको एरिया में तीन युवक बाइक बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने गुवाडिया, चित्तार निवासी आजाद(19) पुत्र रामा काठात, लसानी, जवाजा निवासी सुरेश (19) पुत्र भंवरलाल और ठीकराना मेंद्रातान निवासी सोनू(19) पुत्र बाबू को पकड़ कर बाइक के बारे में पूछताछ की। पहले तो युवकों ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। सख्ती करने पर युवकों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये बाइक 23 सितंबर को अस्पताल के बाहर से चोरी की थी। पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई।

हर बाइक पर 2000

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वहां उनके साथ ब्यावर निवासी रोहित भाटी(24) पुत्र कन्हैयालाल भी काम करता है। राेहित ने तीनों को लालच दिया कि वो बाइक चुरा कर उसे दे तो वो सभी को 2-2 हजार रुपए देगा। लालच में आकर उन्होंने शहर से बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि अभी तक वो शहर से आधा दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना रोहित की तलाश में दबिश दी, लेकिन रोहित पुलिस दबिश से पहले फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर अन्य बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।

छोड़भागे ट्रैक्टर

आरोपियोंने खुलासा किया कि 12 सितंबर को उन्होंने अजमेर रोड स्थित एक फैक्ट्री से दो ट्रैक्टर चुराए। उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर जयपुर ले जाने के दौरान रात को किशनगढ़ गांधी नगर थाने के सामने पुलिस की नाकाबंदी देख कर वो घबरा गए। वे ट्रैक्टर लावारिस छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट मिलने पर तलाश करने के दौरान पुलिस को दोनों ट्रैक्टर गांधीनगर थाना क्षेत्र में मिले।

मौ