- Hindi News
- कामरेड केशरीमल को अिर्पत िकए श्रद्धासुमन
कामरेड केशरीमल को अिर्पत िकए श्रद्धासुमन
ब्यावर| आजादीसे पहले राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सैनानी कामरेड केशरीमल की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। टेक्सटाइल लेबर यूनियन एटक कार्यालय स्वामी कुमारानंद हॉल में श्रमिक संगठनों पदाधिकारियों सदस्यों ने कामरेड केशरीमल के चित्र के दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। लघु उद्योग मजदूर युनियन लाल झंडा के महासचिव कामरेड जगदीश प्रसाद ने कहा कि स्वाधीनता के लिए देशव्यापी आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे गांधीवादी विचारों से प्रभावित होकर 7 साल की उम्र में गांधी टोपी लगाना शुरू कर दिया था। वक्ताओं ने वर्तमान समय में उनके विचारों को अपनाने का अाह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मसूदा के पूर्व विधायक नूरा काठात ने की। गोपीकिशन शर्मा, इंटक नेता दिनेश शर्मा, बीएमएस बिरदा काठात, जगदीश प्रसाद, नोरत सिंह कच्छावा ने अपने विचार व्यक्त किए।
ब्यावर. श्रद्धांजलिसभा में उपस्थित लोग।