कांग्रेस की जीत पर आतिशबाजी
प्रदेशमें चार विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को तीन सीट मिलने पर मंगलवार सुबह कांग्रेसजन ने आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
डॉ. मुकेश मौर्य के नेतृत्व में चांगगेट पर मंगलवार सुबह कांग्रेसजन एकत्र हुए। उन्होंने आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। डॉ. मौर्य समेत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनोज चौहान, कांग्रेस पार्षद दलपतराज मेवाड़ा, दीपसिंह काठात, सुभाष चौधरी ने इसे कांग्रेस के साथ जनता की जीत बताया।
पूर्व सभापति शांति डाबला, शांतिलाल सिंगारिया, बिरदा सिंह रावत, धर्मदास अटवाल, भूपेंद्र पाल पंवार, शंभू यादव, चंद्रशेखर शर्मा, नाैरत प्रजापत, राम यादव, राजू ओस्तवाल, गिरधारी अादि ने चांगगेट पर आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. एससी जैन, पीसीसी सदस्य आनंद मोहन शर्मा, प्रवक्ता घनश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद सांखला, हाकिम अली खान, हरनारायण हेडा, मुकेश सोलंकी, डॉ. नरेंद्र पारख, रमेश यादव, देवकरण शर्मा, राजेश शर्मा, बाबूलाल पंवार, सोहन मेवाड़ा आदि ने हर्ष जताया।
इधर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहात जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा के नेतृत्व अजमेरी गेट स्थित सुभाष सर्किल पर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। डॉ. मुकेश मौर्य, सोहन मेवाड़ा, विजय वर्मा, बाबूलाल पंवार, नेमीचंद राठौड़, बालूराम सेन, पप्पू पहलवान, प्रहलात तेजी, पार्षद संपति बोहरा, कमला दगदी, जयंती चांदावत, अमरचंद सामरिया, अशोक पंडित, पार्षद धन्नासिंह भाटी, दीपसिंह काठात, दलपत मेवाड़ा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ब्यावर. सुभाषसर्किल पर आतिशबाजी करते कांग्रेसजन।