पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुतला फूंककर जताया विरोध

पुतला फूंककर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| मेघवालसमाज के शहरी क्षेत्र के युवकों ने मंगलवार को चांगगेट पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। ब्यावर शहरी मेघवाल समाज के नवयुवक मंडल, सेंदड़ा रोड नवयुवक मेघवाल समाज मंडल, फतेहपुरिया नवयुवक शाहपुरा मोहल्ला भांभियान होद नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सदस्य चांगगेट पर एकत्र हुए। अखिल राजस्थान मेघवंशी मेघवाल महासभा के कुछ पदाधिकारियों पर गलत टिप्पणी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजेंद्र मेहड़ा, भंवरलाल मंडेला, सूरजमल बोचिया, तिलोक तालेपा, सुंदर मेहड़ा, भंवरलाल मंडेला, हीरालाल सोनेल, तिलोक तालेपा, सुंदर मेहड़ा, अनिल तालेपा, तपन बाघमार, गोपाल कृष्ण चवरिया, भूपेंद्रपाल पंवार, श्याम धोधावत, दिनेश धोधावत, निहाल कमालिया समेत अनेक युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इधर, अखिल राजस्थान मेघवंशी मेघवाल महासभा संस्था के पदाधिकारियों ने शहरी क्षेत्र नवयुवक मंडल के प्रदर्शन को गलत बताया है।

^संस्थाद्वारा हर बार शहरी क्षेत्र में रहने वाले समाजबंधुओं से चंदा राशि लेकर रसीद भी दी जाती है। अब चुनाव में शहरी क्षेत्र को दरकिनार किया जा रहा है। जो गलत है।’’ गोपालकृष्ण मेघवाल, युवासमाज सदस्य।

^महासभा संस्था की ग्रामीण क्षेत्र के समाज बंधुओं ने ही स्थापना की है। इसमें किसे पदाधिकारी चुना जाएं। ये अधिकार केवल महासभा को है। ग्रामीण क्षेत्र की संस्था भी शहरी क्षेत्र में समय-समय पर सहयोग करती आई है।’’ गुरूशरणगोयल, प्रवक्ता,मेघवंशी मेघवाल महासभा संस्था, ब्यावर।