पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौंदर्यकरण के लिए पेड़ किए कुर्बान

सौंदर्यकरण के लिए पेड़ किए कुर्बान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरविकास और सौंदर्यकरण अभियान के तहत मेगारोड की तर्ज पर स्टेशन रोड के लिए पोल शिफ्टिंग के बाद मंगलवार को करीब 15 से 20 फीट ऊंचे पेड़ों को हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जितने भी पेड़ मेगारोड किनारे से हटाए जाएंगे उससे दुगुने पेड़ वापस लगाए जाएंगे। हालांकि बरसों पुराने पेड़ हटाने को लेकर कुछ क्षेत्रवासियों ने रोष जताया मगर स्टेशन रोड के कायाकल्प और प्रशासन की समझाइश पर वे शांत रहे। मालूम हो कि अप्रैल 2013 में परिषद प्रशासन ने मेगारोड प्रोजेक्ट में स्टेशन रोड की सड़क को शामिल करते हुए इसके सौंदर्यकरण की योजना बनाई थी। रेलवे स्टेशन रोड की चौड़ाई बढ़ाने और निखारने के लिए परिषद ने बीच सड़क पर बना फुटपाथ और दोनों के अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया था। परिषद के आश्वासन पर क्षेत्रवासियों व्यापारियों ने सहयोग किया था। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद, आयुक्त शशिकांत शर्मा समेत विद्युत निगम अधिकारियों ने पिछले दिनों रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार टीम ने रविवार तक पोल शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया था। आयुक्त के दिशा-निर्देशानुसार राह में अड़चन बने पेड़ों को हटाने का काम शुरू हुआ।

जितनेपेड़ हटेंगे उसके दुगुने लगाने होंगे : विकासकी इस रफ्तार में एसडीओ ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयुक्त शर्मा को निर्देश दिए कि स्टेशन रोड विकास के तहत जितने भी पेड़ हटाएं उससे दुगुने पेड़ मेगारोड डिवाइडर में लगवाएं।

ब्यावर. दोपहर को पेड़ पर चलने लगी आरी तथा स्टेशन रोड से पेड़ हटाते कर्मचारी।