ओजोन दिवस पर लगाए 125 पौधे
ब्यावर|राजकीय माध्यमिकविद्यालय चांग में विश्व ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक मानसिंह चौहान ने वायु मंडल की ओजोन परत के संरक्षण के लिए उत्तरदायी कारकों दुष्प्रभावों की जानकारी दी। विद्यालय परिसर में नीम, शीशम, अशोक, गुलमोहर इत्यादि के 125 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। स्कूल में ग्रीन कैम्पस ग्रीन अर्थ... बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर चेतन चौधरी, नाथूराम कनवाडिय़ा, कंचन परिहार, सुभाष भारद्वाज, राजकुमारी भंडारी, घेवर सिंह, किरण पंवार, बालूराम काठात समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।