आर्थिक सहायता का चेक प्रदान
ब्यावर. समीपवर्तीगांव शिवनाथपुरा स्थित भाग्यश्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुल्तान खान ने संस्था में कार्यरत कर्मचारी बाबू भाई के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए उनकी प|ी फूली देवी को आर्थिक सहायता प्रदान की। फूली देवी के पति बाबू भाई काफी समय से संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे थे। संस्थान के निर्देशक खान ने बताया कि झाक पंचायत समिति के मातका बाडिया निवासी बाबूभाई के निधन पर पूरा आईटीआई परिवार मृतक के परिवार के साथ हैं। संस्थान की ओर से उनकी प|ी को 21 हजार रुपए का चेक सौंपते हुए उन्होंने मृतक के परिवार को संस्थान की और से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान झाक पंचायत समिति के पूर्व सरपंच सुभान काठात एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
बिजनेस प्लस .