- Hindi News
- नकल करने पर पांच विद्यार्थियों की परीक्षा रद्द
नकल करने पर पांच विद्यार्थियों की परीक्षा रद्द
ब्यावर|सनातन धर्मराजकीय महाविद्यालय की सालाना परीक्षा के दौरान नकल करना पांच विद्यार्थियों पर भारी पड़ा। जांच में नकल साबित होने पर इन परीक्षार्थियों की परीक्षा को निरस्त कर दी गई है। युनिवर्सिटी ने नोटिस जारी करते हुए सभी पेपर निरस्त कर दिए गए। गौरतलब है कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई है। इसमें कुल पांच परीक्षार्थियों की परीक्षा निरस्त की। अब विद्यार्थियों को एक ओर मौका दिया है।
कानूनीकार्रवाई का भी है प्रावधान : कॉलेजपरीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। लेकिन पिछले 10 साल से कॉलेज द्वारा इस प्रावधान में कानून का सहारा नहीं लिया जा रहा। हालांकि इसके पीछे विद्यार्थी के भविष्य की तरफ ध्यान रखते हुए कार्रवाई को केवल युनिवर्सिटी तक ही सीमित रखा जाता है। कॉलेज में नकलची पकड़े जाने पर जांच टीम सबूत जूटाकर युनिवर्सिटी भेजती है। युनिवर्सिटी द्वारा जांच करके 1 से 3 साल तक परीक्षा से वंचित रखने की कार्रवाई की जा सकती है।
मिलेथे अनुचित संसाधन : पिछलेसत्र की परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अनुचित संसाधनों का प्रयोग करके वाले 5 विद्यार्थियों पर गाज गिरी है। मार्च 2014 की परीक्षाओं में एमए उर्दू, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल करने वालों को पकड़ा। पांच छात्र छात्राओं पर कार्रवाई की गई।