पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर ने गिराया तापमान

शीतलहर ने गिराया तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शहर मेंगुरुवार रात एकाएक चलने लगी शीतलहर ने तापमान को औंधे मुंह गिरा दिया। गुरुवार की रात सर्दी के इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। गुरुवार रात पारा 7 डिग्री से भी नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले एक दाे दिनों में बारिश के साथ पारे के और गिरने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों की वजह से पारे में बढाेतरी दर्ज की जा रही थी। लेकिन बुधवार से आसमान साफ दिखने लगा जिससे शीतलहर चलने लगी और तापमान भी गिरने लगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी भी रात में अभी ठंड और ज्यादा पड़ सकती है। जिससे पाला पड़ने की भी संभावना है। ठंड और शीतलहर का प्रभाव आम जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। ठंड ने आम दिनचर्या को इस प्रकार प्रभावित किया है कि सुबह 11 बजे तक मार्केट में चहल पहल नहीं रहती तो वहीं शाम को 6 बजे तक बाजार सुनसान होने लगता है।

ब्यावर. गुरुवाररात एकाएक चलने लगी शीतलहर ने तापमान गिरने से सूनी पड़ी सड़कें।