जयपुर सम्मेलन में पहुंचे भाजपाई
ब्यावर| प्रदेशभाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए ब्यावर से भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। शुक्रवार को विधायक शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा और महामंत्री रमेश बंसल, रिखबचंद खटोड़ सहित अन्य मंडल पदाधिकारियों ने यात्रा को अंतिम रूप दिया।