पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं शक्ति प्रदर्शन

कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं शक्ति प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| ब्लॉककांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने शक्ति प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. एससी जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है। इसीलिए सत्ता, सरकारी धन मशीनरी का दुरूपयोग कर विधायकों पर दबाव डालकर भाड़े की भीड़ एकत्र कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप पूरा प्रदेश भ्रष्ट तंत्र की जकड़ में है। कानून व्यवस्था चरमरा कर दम तोड़ चुकी है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है।