पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे के बाद ट्रेलर में लगाई आग

सड़क हादसे के बाद ट्रेलर में लगाई आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|रास थानाक्षेत्र के भगतपुरा में गुरुवार रात ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हाे गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रेलर चालक का पीछा कर रोक लिया और उसमें आग लगा दी। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रख दिया और प्रदर्शन किया। घटना के 16 घंटे तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद ग्रामीण शव उठाने पर राजी हुए। पुलिस ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

रास थाना प्रभारी मुकेश सोनी ने बताया कि भगतपुरा निवासी नेनू काठात (30) गुरुवार रात सडक पार कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में नेनू की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर ट्रेलर को राेक लिया और उसमें आग लगा दी और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रास स्थित सीमेंट फैक्ट्री में भी तोड़फोड़ कर दी।

वार्ताके बाद बनी बात : हादसेके बाद सीमेंटी फैक्ट्री प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच प्रशासन तथा मोजीज लोगों की मध्यस्ता में करीब 16 घंटे तक समझौता वार्ता चली। वार्ता के बाद ग्रामीण शव उठाने पर राजी हुए। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने मौके पर ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद जाकर मृतक के शव को सुपुर्द खाक किया गया।

ब्यावर. आक्रोशका निशाना बना ट्रेलर।

ब्यावर. हादसेके बाद ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम।