भाग्यश्री आईटीआई में सेमिनार
ब्यावर|शिवनाथपुरा स्थितभाग्यश्री आईटीआई में तकनीकी शिक्षा और रोजगारन्मुखी शिक्षा पर सेमिनार रखा गया। इस सेमीनार का उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आईटीआई कोर्स चुनने के महत्व से अवगत कराया। मुख्य अतिथि जिला बाल विकास समिति की सदस्य कल्पना भटनागर थी तथा विशिष्ट अतिथि रीको औद्योगिक संघ रीको प्रथम के अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा थे। सचिव शोएब खान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर भटनागर ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रोजगार के क्षेत्र की जानकारी दी। अंत में प्राचार्य नीरज बोकोलिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के ग्रुप निदेशक देवेंद्र सिंह ने किया।