शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
ब्यावर| राजस्थानव्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद जोधपुर द्वारा एनसीवीटी परीक्षा की जुलाई 2014 में आयोजित की गई। परीक्षा में श्री नर्बदेश्वर प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ब्यावर के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के कुल 39 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा में सभी 39 प्रशिक्षार्थी अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए तथा संस्था का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था के अध्यक्ष युगल किशोर प्राचार्य की ओर से शुभकामनाएं दी गई।