- Hindi News
- सड़क हादसे में युवक की मौत चलती ट्रेन से युवक गिरा
सड़क हादसे में युवक की मौत चलती ट्रेन से युवक गिरा
ब्यावररोड जीसीए चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार न्यू गोविन्द नगर निवासी सन्नी उर्फ सौरभ शर्मा पुत्र तेजाराम शर्मा गुरुवार बाइक पर घर की ओर जा रहा था, जीसीए चौराहे के निकट अज्ञात वाहन बाइक से टकरा गया। हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
संतुलनबिगड़ने से गिरा
मारवाड़-अजमेरट्रेन में सवार एक युवक शुक्रवार को मार्टिन्डल ब्रिज के निकट चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गया। उसके हाथ-पैर में फ्रेक्चर हुए हैं और शरीर पर कई चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी विरेन्द्र सिंह यादव हादसे में घायल हुआ है। उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। विरेन्द्र यादव अजमेर में अपने रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने आया था। शुक्रवार को जैसे ही ट्रेन की गति मार्टिंडल ब्रिज के निकट धीमी हुई तो विरेन्द्र ने उतरने की कोशिश की। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया।