पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा निदेशक बोले, कराएंगे जांच

चिकित्सा निदेशक बोले, कराएंगे जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेपरवाही

अस्पताल के प्रसूति विंग में अवधि पार इंजेक्शन

राजकीयअमृतकौर अस्पताल में लापरवाही के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को ज्वांइट डाइरेक्टर मधु विजयवर्गीय के निरीक्षण के बाद भी रविवार को अस्पताल के प्रसूति विंग मे अवधि पार इंजेक्शन मिलने की घटना से एक बार फिर प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

दो माह पूर्व अपनी अवधि समाप्त कर चुके ताकत के इंजेक्शन अभी भी अस्पताल के गाइनिक विंग में बड़ी मात्रा में पड़े हैं।

येहै मामला…

राजकीयअमृतकौर अस्पताल के लेबर रूम, पोस्ट गाइनिक वार्ड और गाइनिक वार्ड में प्रसूताओं को लगाए जाने वाले इंजेक्शन विटामिन बी कॉम्पलेक्स का स्टॉक रखा है। प्रसूताओं को कमजोरी की शिकायत होने पर ये इंजेक्शन उन्हें ताकत के लिए ये इंजेक्शन लगाए जाते हैं। लेकिन आश्चर्यजनक बात ये है कि प्रसूति विभाग में रखे इंजेक्शन विटामिन बी कॉम्पलेक्स बैच नंबर 11-429 की निर्माण तिथि फरवरी 2013 है और अवसान तिथि जुलाई 14 थी। जिसके अनुसार उनकी अवधि दो माह पूर्व ही समाप्त हो चुकी है।

अस्थाई लेबर रूम के पीछे खिड़की के पास गंदगी का आलम।

प्रसूति विभाग के बाहर रखा क्षतिग्रस्त डस्टबीन।

ब्यावर. अस्पताल के प्रसूति विंग में रविवार को प्रसूति विभाग में एक प्रसूता को लगने आया अवधि पार इंजेक्शन।