आज से काम पर लौटेंगे वकील
ब्यावर| जयपुरमें एडवोकेट संघर्ष समिति के आह्वान पर लंबे समय से चल रही हड़ताल रविवार को स्थगित होने के बाद ब्यावर में भी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट डीडी राठौड़ के अनुसार एडवोकेट एसोसिएशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपेश कुंभज महाअधिवक्ता नरपतमल लोढ़ा के नेतृत्व में शिष्टमंडल की हाइकोर्ट जज मोहम्मद रफीक के साथ हुई वार्ता में वकीलों की 5 मांगे मान लिए जाने के बाद हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद शिष्टमंडल ने राजस्थान हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति सुनील अंबुवानी से भेंट की। जिसमें शेष मांगें मान लिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदेश के वकीलों को हड़ताल धरना समाप्त कर सोमवार से काम पर लौटने के निर्देश दिए गए। ब्यावर अभिभाषक संघ अध्यक्ष डीडी राठौड़ की अध्यक्ष गोपेश कुंभज से वार्ता होने के बाद ब्यावर में भी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।