पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| दीवूल मचेंंट एसोसिएशन ब्यावर और नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयपुर के सयुंक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष हरीश मुंदडा ने बताया कि शिविर का उदघाटन उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने फीता काट कर किया। सचिव संजय बिहाणी ने बताया कि शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र श्रीमाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल अौर सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने अपनी सेंवाएं दी। शिविर में कुल 434 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में रोगियों के बीपी और शुगर की भी जांच की गई। शिविर में सुर्यप्रकाश झंवर, संदेश नाबेड़ा, सुनील बाहेती, सुनील बोहरा, विमल गोखरू, राकेश रांका समेत अन्य ने सेवाएं दी।