रकम बरामद करने दल रवाना
ब्यावर| शहरमें प्रोपर्टी डीलर की आंखों में मिर्ची झौंककर 20 लाख रूप की लूट करने के मामले में पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर रकम बरामदगी करने एक दल जयपुर रवाना हो गया। लूट के आरोपी पवन की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसकी पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ा दी गई। वारदात का मास्टर माइंड और गिरोह का सरगना रामपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में गया दल अभी तक खाली हाथ है। सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर लूट की रकम बरामद करने एक दल जयपुर गया है।