- Hindi News
- फर्जी तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाया तो होगी कार्रवाई
फर्जी तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाया तो होगी कार्रवाई
ब्यावर| मुख्यनिर्वाचन अधिकारी जयपुर के निर्देशानुसार नगर परिषद आम चुनाव की तैयारी के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन 13 सितंबर को किया गया। उक्त कार्यक्रम 22 सितंबर तक रहेगा। विशेष अभियान 13, 14 और 22 को आयोजित होगा। कार्यक्रम में ब्यावर नगर परिषद क्षेत्र के बाहर के निवासी फर्जी श्रमिक, फर्जी घुमंतु, कॉलेज-स्कूल के विद्यार्थियों को यदि किराएदार बताकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाते हैं तो मकान मालिक, प्रगणक आवेदक मतदाता दोषी होंगे। यदि फर्जी मतदाता पाया जाता है तो चुनाव अधिनियम राजस्थान नगर परिषद अधिनियम राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्यवाही की जाएगी।