- Hindi News
- आम आदमी पार्टी करेगी भ्रष्टाचार की खिलाफत
आम आदमी पार्टी करेगी भ्रष्टाचार की खिलाफत
भ्रष्टाचार बढ़ने पर चिंता जताई, संघर्ष का आह्वान
भास्करन्यूज|ब्यावर
आमआदमी पार्टी की ओर से अजमेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश शासन प्रशासन में बढ़ रहे भ्रष्टाचार माफियाओं के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने अनुशासन बद्ध होकर इसके विरूद्ध निस्वार्थ भाव से सतत संघर्ष का आह्वान किया।
पार्टी के आंतरिक लोकायुक्त एडवोकेट पीसी भंडारी, लीगल सैल प्रमुख संजय त्यागी और प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रभात के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में ब्यावर के शिष्टमंडल ने भी भाग लिया। इसमें नीलेश बुरड़, गुलाबचंद शर्मा, राधावल्लभ माहेश्वरी, एडवोकेट रामपाल कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्यावर में पिछले दिनों आयोजित किए आप की जन अदालत कार्यक्रम की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के तहत आमजन द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का ब्यौरा देते हुए पार्टी की ओर से उन पर अब तक क्या कार्यवाही हुई इसकी भी जानकारी दी।
साथ ही प्रशासन द्वारा जर्जर भवन, हाल ही ग्राम मेडिय़ा से हटाए गए अतिक्रमण और 20 औद्योगिक भूखंड मामले में रोष जताया। नीलेश बुरड़ के मुताबिक प्रदेश संगठन ने ब्यावर शिष्टमंडल की समस्या को सुनकर उनका उचित निस्तारण कराने के प्रयास का आश्वासन भी दिया।