सर्पदंश से युवक की मौत
ब्यावर| समीपवर्तीग्राम रतनपुरा निवासी एक युवक को शनिवार रात एक सांप ने काट लिया, इस कारण वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए उसका शव ले गए। जानकारी के अनुसार मसूदा क्षेत्र के गांव रतनपुरा निवासी मदन(40) पुत्र कालू को परिजनों ने शनिवार रात अचेतावस्था में अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि मदन को सांप ने काट लिया। अस्पताल के सीसीयू वार्ड में उपचार के दौरान मदन की मौत हो गई।