बहू ने सास काे पीट कर किया घायल
ब्यावर| भीमथाना क्षेत्र के गांव रामबर का बाडिया निवासी एक वृद्धा को घायलावस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने आरोप लगाया कि उसे उसकी पुत्रवधु ने जायदाद की लालच में मारपीट कर घायल कर दिया। रामबर का बाडिया निवासी हलीमी(70) प|ी सुभान को उसकी छोटी बहू ने रविवार को घायलावस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने आरोप लगाया कि उसके बडे़ पुत्र रसूल की प|ी गंगा ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसका आरोप है कि गंगा की नजर उसकी संपति पर है। जिस कारण वह उससे आए दिन झगड़ा करती रहती है।