पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवासीय कॉलोनी में बीस सालों से नहीं बनी सड़कें

आवासीय कॉलोनी में बीस सालों से नहीं बनी सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्या समाधान के लिए उठी मांग

देलवाड़ारोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में पिछले 20 सालों से सड़क-नाली का निर्माण नहीं हो सका है। पट्टेशुदा इस कॉलोनी के वाशिंदों ने विकास के नाम पर परिषद को नियमानुसार राशि भी जमा करवा दी है मगर अब तक यहां विकास कार्यों को अनदेखा किया जाता रहा है। इसको लेकर कॉलोनी के वाशिंदों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए परिषद प्रशासन से क्षेत्र में सड़क-नाली निर्माण की मांग की।

कृष्णा कॉलोनी आस-पास की कॉलोनी में करीब 100 मकान बने हैं। इसके बावजूद अब भी कॉलोनी में सड़क-नाली का अभाव है। पिछले दो दिनों से कॉलोनी की एक सड़क पर जमा पानी में राहगीर की कार फंस गई। यह तो गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार लोग बाहर निकल गए नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता। कीचड़ में फंसी कार को आखिरकार रविवार को मौके पर क्रेन बुलाकर निकालना पड़ा। रविवार को कॉलोनी के वाशिंदों ने इस बात पर रोष जताया कि नगर परिषद प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जबकि परिषद ने विभिन्न वार्डों में विकास के लिए निविदाएं जारी कर दी। उन्होंने सभापति लेखराज कंवरिया आयुक्त शशिकांत शर्मा को इस संबंध में सोमवार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में विकास कार्य करने की मांग करने का निर्णय लिया। रोष जताने वालों में गोपाल शर्मा, हरदेव चौधरी, ओमप्रकाश परिहार, संजय गर्ग, उमाकांत द्विवेदी, सुरेंद्र चौधरी, आनंद वल्लभ तिवारी, संतोष देवी, संगीता, सुमन, साधना सारस्वत, धीरज दाधीच, चंद्रकला परिहार समेत अन्य क्षेत्रवासी शामिल थे।

^पिछले कई वर्षों से परिषद से क्षेत्र में सड़क-नाली की मांग कर रहे हैं मगर अब तक कोई राहत नहीं मिली। जबकि परिषद प्रशासन शहर में करोड़ों के विकास कार्य कराने का दावा करता है।

-सुनीलपरिहार, क्षेत्रवासी

ब्यावर. देलवाड़ारोड कृष्ण कॉलोनी में सड़क के अभाव में गड्‌ढे में फंसी कार।

^पट्टेशुदा कॉलोनी होने के बावजूद सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा है। दो दिन पहले परिवार समेत कार से जा रहा था। इसी दौरान कार कीचड़ में फंस गई। क्रेन बुलाकर इसे निकलवाना पड़ा।

-बृजेशअग्रवाल, क्षेत्रवासी