कतिरिया अध्यक्ष, कमाडिया सचिव
अखिलराजस्थान मेघवंशी (मेघवाल) महासभा संस्था ब्यावर के सान्निध्य में समाज के नवयुवक मंडल के चुनाव रविवार को रामसर बलाईयान स्थित मेघवंशी छात्रावास परिसर में अध्यक्ष भगवान सहाय जारोडिया की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी अर्जुनराम दुखाडिया की देखरेख में हुए।
इसमें नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कतिरिया, संरक्षक दिनेश कुमार, सचिव दिनेश कमाडिया और कोषाध्यक्ष पद पर नोरतमल मेहरा सर्वसम्मति को चुना गया। इस अवसर पर लक्ष्मण लाल कडेला, खीमराज, कुंपाराम जोधावत, मिट्ठूराम दुखाडिया, नैनूराम ट्रेडिया, विष्णु गोयल, धीराराम, भंवरलाल धोधावत, राजेश भंवरिया, सूरजमल सूंवाल समेत समाजबंधु बड़ी संख्या में मौजूद थे। इधर उक्त चुनाव का मेघवाल समाज नवयुवक मंडल के कुछ सदस्यों ने विरोध किया। उनका आरोप है कि सभा के अध्यक्ष पद पर हर बार ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति को ही जिम्मेदारी सौंपी जाती है। रविवार को आयोजित चुनाव में जमालपुरा, शाहपुरा मोहल्ला, फतेहपुरिया समेत शहरी क्षेत्र के समाजबंधु भी उक्त चुनाव में भाग लेने पहुंचे। आरोप है कि शहरी क्षेत्र के इन युवकों को समाज के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम दुखाडिया अध्यक्ष भगवान सहाय जारोडिया ने चुनाव में भाग लेने पर एतराज जताया। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति को नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसको लेकर नवयुवक मंडल सदस्यों ने चुनाव पर विरोध जताते हुए मेघवाल समाज की नई कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया।
जिसमें महासभा के पूर्व शहरी प्रतिनिधि सूरजमल बोचिया ने भी रोष जताते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। रोष जताने वालों में गोपाल चवंदिया, सूरज बोचिया, भरत लिलड, ताराचंद मकाना, श्यामलाल धोधावत, सुंदर मेहड़ा, अनिल तालेपा, भंवरलाल, तिलोक तालेपा, भूपेंद्र पंवार, तपन बाघमार, भरत बाघमार, मनीष चौहान समेत अन्य लोग शामिल थे।
ब्यावर. बैठक में शामिल समाजबंधु।