पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौड़ समाज के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

गौड़ समाज के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौड़ब्राह्मण संस्था महिला प्रकोष्ठ के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को देलवाड़ा रोड स्थित परशुराम भवन में संपन्न हुए। चुनाव प्रभारी हरीश शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललिता शर्मा को निर्विरोध चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सरोज शर्मा गिरिजा शर्मा, महामंत्री सुनीता रावत, मंत्री मोनिका कौशिक, संगठन मंत्री इंदु जोशी प्रचार मंत्री पद पर सुमित्रा शर्मा, क्रीड़ा म्रंत्री रेखा जोशी, सांस्कृतिक मंत्री सुनीता शर्मा शालिनी शर्मा, कोषाध्यक्ष कौशल्या कौशिक को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निशा भार्गव, कविता शर्मा, रेणु भार्गव, रिचा शर्मा, वीणा गौड़, मीरा वशिष्ठ, मीनाक्षी शर्मा, मोनिका शर्मा, रुचिका शर्मा, कुसुम जोशी, अंजली शर्मा कुसुम पंचौली को शामिल किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य श्यामलता शर्मा, पुष्पा शर्मा, रूक्मा गौड़, प्रमिला जोशी, सुमन शर्मा, सावित्री गौड़ कमला शर्मा को बनाया गया। इस मौके पर मनोज शर्मा, एसएन जोशी, एसएन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नीलू रावत, हेमेंद्र कौशिक, केएम जोशी, विष्णु शर्मा, बीएल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

ब्यावर. नवनिर्वाचित कार्यकारिणी।