सड़क बनवाने की मांग
समीपवर्तीग्राम कालिंजर आठ मिल के ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि गांव से चीताें का बाडिया तक सड़क का निर्माण करवाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि आठ मिल से चीतों का बाडिया तक 3 किलामीटर सड़क कच्ची है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने के लिए एक मात्र ये ही मार्ग है और बारिश के कारण बच्चों का बडों का भी निकलना दुर्भर हो जाता है। ग्रामीणों रोष जताते हुए बताया कि लंबे समय से चला रही मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विरोध करने वालों में हेमेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, लाल सिंह, लादूसिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे।