पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजसेवी दिनेश कटारिया को भ्राता शोक

समाजसेवी दिनेश कटारिया को भ्राता शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| शहरके प्रमुख समाजसेवी स्वयं सेवी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े दिनेश कटारिया के बड़े भाई गौतम कटारिया का रविवार तड़के निधन हो गया। स्व.गौतम कटारिया बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। रविवार शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर मुख्य बाजार समेत शांति टावर, शरद कॉम्पलेक्स कटारिया कॉम्पलेक्स के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। अंतिम यात्रा में विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा समेत शहर के प्रमुख व्यापारी एवं कारोबारी, सामाजिक राजनीति क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, पत्रकार कई वकील शामिल हुए।

गौतमराज।