- Hindi News
- जैन सोश्यल ग्रुप एमरल्ड ने क्षमापना दिवस मनाया
जैन सोश्यल ग्रुप एमरल्ड ने क्षमापना दिवस मनाया
जैनसोश्यल ग्रुप एमरल्ड ने रविवार को क्षमापना दिवस मनाया। अध्यक्ष मुकेश कांकरिया ने बताया कि मेवाड़ी गेट बाहर स्थित एक समारोह स्थल में आयोजित क्षमापना कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने अपने परिवार समेत भाग लिया। सभी सदस्यों ने अपने परिवार समेत एक दूसरे से पूरे साल की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए माफ करने की विनती की। ग्रुप के तपस्वी सदस्यों जिन्होंने तपस्या पूर्ण की सभी का श्रीफल भेंट कर अनुमोदना और बहुमान किया गया। अध्यक्ष कांकरिया ने भी सभी से क्षमापना मांगी। सहसचिव अनिल बाबेल ने बताया कि सोश्यल ग्रुप एमरल्ड की क्षमापना कार्यक्रम में स्थानकवासी दिगंबर मंदिरमार्गी और सदस्य भी शामिल हुए।