पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागरणा और मोही गांव में बनेगी समाज की धर्मशाला

बागरणा और मोही गांव में बनेगी समाज की धर्मशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानभातु कंजर समाज संघ के तत्वावधान में रविवार को कंजर समाज के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर रमन की अध्यक्षता में देलवाड़ा रोड स्थित कंजर सामुदायिक भवन पर बैठक हुई। इसमें समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षित वर्ग विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान समाज के व्याप्त दूषित कथित पंचायत व्यवस्था, समाज का राजनीतिकरण कर अखंडता भंग करने वाले कुप्रथाओं का भारी विरोध किया गया। साथ ही बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। समाज को अपराध मुक्त कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया। साथ ही कंजर समाज के ईष्टदेव दीन देवता के समाधि स्थल बागरणा मोही गांव में स्मारक धर्मशाला निर्माण का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस कार्य के लिए प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर रमन का स्वागत करने के साथ उक्त निर्माण कार्य उनकी देखरेख में शुरू कराने का निर्णय लिया गया।

समाज के भांतु गोजिया प्रसाद, जसवंत सिंह, नाथूलाल, लक्ष्मण रमलावत, विनोद, देवराज, कर्मसिंह, दशरथ, जयराज, मंगतसिंह, रणजीत, रावताराम, अंतरसिंह, मानसिंह समेत विभिन्न जिलों अन्य प्रांतों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अंत में सुरेश कुमार ने सभी का आभार जताया।