बाइक साइकिल भिड़ंत में दो घायल
मसूदा| ग्रामशेरगढ़ के समीप मोटरसाइकिल साइकिल भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम शेरगढ़ निवासी सोनू पुत्र हरि मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहा था। इस दौरान सामने से गजी में गुड़िया के बाल बेचने वाला टींकू साइकिल पर मसूदा की ओर रहा था। वहीं शेरगढ़ के समीप दोनों में टक्कर हो गई। इससे टींकू एवं सोनू घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी वाहन से दोनों घायलों को मसूदा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन दोनों की स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने दोनों को ब्यावर अमृतकौर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।