9 लाख की शराब पकड़ी
मांगलियावास| मांगलियावासपुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर जेठाना पुलिया पर नाकाबंदी कर ब्यावर की ओर जा रहे एक हाफ बॉडी ट्रक में से 9 लाख रुपए की 288 पेटियां अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने बरामद शराब ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11.30 बजे मांगलियावास पुलिस को मुखबिर से एक ट्रक में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। इस पर थानाप्रभारी चैना रामा चौधरी, एएसआई नरेंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल निरंजन, ओम प्रकाश, बीरबल, नंद सिंह आदि की अगुवाई में गठित विशेष दल ने जेठाना पुलिया पर नाकाबंदी की। वहां ब्यावर की ओर जा रहे एक हाफ बॉडी ट्रक को रुकवाया, लेकिन पुलिस दल को देख चालक ने ट्रक तेज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा कर ट्रक चालक को धर दबोचा। वहीं ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से रखी 9 लाख रुपए की 288 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शरा की तस्करी पर ट्रक चालक जालोर जिले के दांता संचौर निवासी भागीरथ पुत्र हरिराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को नसीराबाद न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।