ग्रामीणों को दी बैकिंग जानकारी
ब्यावर|राजस्थान मरुधराग्रामीण बैंक चांग द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। नाबार्ड द्वारा आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक बी.सी. झुरिया ने वित्त के बारे में साक्षर करने पर जोर दिया। ग्रामीणों को बैंक की बचत अन्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया। प्रधानाध्यापक मान सिंह ने बताया कि ग्रामीण बैंकों का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। चांग शाखा प्रबंधक राधेश्याम सोनी ने बताया कि बचत बुरे समय, बच्चों की शिक्षा, वृद्धावस्था, शादी-विवाह, सुखी भविष्य के लिए जरूरी है।
शिविर में क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी बी.एल. चौहान, सेंदड़ा शाखा अध्यक्ष प्रबंधक सुभाष सोलंकी, कैप्टन हैदर अली समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।